राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन जिला प्रभारी नसीर लाला ने कर्मयोगियों के साथ-साथ गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरण किया।

रिपोर्ट:- पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा।
निंदूरा (बाराबंकी) विकास खंड क्षेत्र के दारापुर में गुरुवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन जिला प्रभारी नसीर लाला ने कर्मयोगियों के साथ-साथ गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरण किया। इस सादे समारोह में जिला प्रभारी ने विभिन्न गांवों के सैंकड़ो गरीबों को कंबल मुहैया कराया।कंबल पाकर कर्मयोगियों के चेहरे खिल गए। इस संबंध में नसीर लाला ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि विगत दस साल से लगातार पंचायत के वैसे असहाय व निर्धन परिवार के बीच कंबल का वितरण करते हैं। जिनके पास इस कंपकपाती ठंड में भी तन ढकने के लिए सही से कपड़े नहीं रहते हैं ।
उन्होंने कहा कि हम हमेशा पूरी सादगी ढंग से कंबल वितरण का कार्यक्रम करते हैं लेकिन यह कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचे इसके लिए पूर्व से ही तैयारी करते हैं और क्षेत्र में घूम घूम कर वैसे लोगों की सूची बनाते हैं जो पूरी तरह लाचार व वेवश हों।लाला ने कहा कि ऐसा कर हमें काफी आत्म संतुष्टि मिलती है क्योंकि साधन संपन्न लोग तो अपने संसाधनों से गर्म कपड़े व कंबल जुटा लेते हैं लेकिन गरीब तबके के लिए एक अदद कंबल खरीदने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।इस मौके पर अजय सिंह ,दयाराम ,मोनू सिंह,मुनीर अहमद, शिवम् तिवारी,राम प्रकाश ,शिवराज यादव,मनीष कुमार ,अंकित कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।




