प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर आयोजित #सेवा_पखवाड़ा में “अनुसूचित बस्ती संपर्क

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मा0 प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर आयोजित #सेवा_पखवाड़ा में “अनुसूचित बस्ती संपर्क अभियान” के अंतर्गत सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने मण्डल सुबेहा के ग्राम पंचायत मरुई के ग्राम चित्तकपुरवा व ग्राम पंचायत कोलवा के ग्राम बम्हरौली आइम्बा व ग्राम उमरवल तथा मण्डल त्रिवेदीगंज के ग्राम भितरी की अनुसूचित बस्ती में चौपाल लगाकर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के उत्कृष्ट नेतृत्व वाली डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों से अवगत कराया। इसके पश्चात् सांसद श्री उपेन्द्र सिंह रावत ने अनुसूचित बस्ती में घर-घर जाकर बस्ती वासियों से बातचीत की तथा उनका कुशलक्षेम जाना । तथा ग्राम कोलवा में राम सागर जी के यहाँ भोजन किया । महात्मा गाँधी जी की जयंती के एक दिन पहले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्कृष्ट मार्गदर्शन से सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने प्राथमिक विद्यालय राजापुर, हैदरगढ़, बाराबंकी में स्वच्छता अभियान में शामिल होकर श्रम दान किया तथा “स्वच्छ भारत-समृद्ध भारत” का संदेश दिया और वहां उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा अपने आस-पास स्वच्छ व स्वस्थ पर्यावरण बनायें रखने के लिए उन्हें प्रेरित भी किया।
इस अवसर पर राम सागर मौर्य, रंजीत सिंह महंत, राम देव सिंह, अवधेश सिंह चन्देल, राम हेत रावत, बहादुर रावत, प्यारे रावत, रामफेर रावत, संजय सिंह, अमर दीप सिंह, श्री दत्त रावत, महेंद्र प्रताप सिंह, शिव सागर रावत, माता फेर रावत, सालिक राम गौतम, राम बली गौतम, कमल बहादुर रावत, राम चन्दर रावत , चन्द्र नाथ यादव, राघवेन्द्र सिंह, देशराज रावत, सुनील सिंह, सचिन वर्मा, प्रहलाद सरण जायसवाल, अतुल रावत, संजय वर्मा, संतदीन रावत, पंकज सिंह, हरि रावत, मथुरा रावत सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहें ।




