सूरतगंज ब्लॉक के पुर्व ग्राम पंचायत अधिकारी रोहित वर्मा द्वारा पात्र को बनाया गया अपात्र ब्लॉक के कर्मचारियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास में की जा रही हेरा फेरी।

रिपोर्ट :- शमीम
रामनगर/बाराबंकी ग्राम पंचायत कर मुल्लापुर। ग्राम भिटौली के निवासी समित अवस्थी पुत्र अमरनाथ अवस्थी का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास मेरे नाम से सेंट्रल सूची में आवास पारित हुआ था।

पूर्व में ग्राम विकास अधिकारी रोहित वर्मा पंचायत में कई प्रकार की हेरा फेरी की थी। मैं एक सामाजिक व पत्रकार होने के कारण ग्राम विकास अधिकारी रोहित वर्मा की ग्राम पंचायत कर मुल्लापुर पूर्व में ग्राम विकास अधिकारी की हेराफेरी को उजागर होने के कारण वह हमसे रंजिश रखते थे। इस रंजिश के कारण प्रधानमंत्री आवास में सेंट्रल सूची में नाम था

जोकि समित अवस्थी का कहना है की कुछ कर्मचारियों द्वारा मेरी तरफ से सही रिपोर्ट लगाई गई है की ग्राम भिटौली के समित अवस्थी पुत्र अमरनाथ अवस्थी को प्रधानमंत्री आवास लिस्ट में नाम है। वह आवास पाने के पात्र हैं। उनका यह भी कहना है की मैं 2 साल से लगातार अपने बच्चों द्वारा छप्पर में निवास करता था।
लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात तो यह है की पिछले वर्ष बरसात में छपर गिर जाने के कारण मेरे गांव में एक सामाजिक मंदिर बना हुआ था चारों तरफ बाउंड्री खींची हुई थी मैं अपने परिवार को लेकर कर जिसमें टीन सेट पढ़ा हुआ था। लेकिन मुझे यह नहीं मालूम था की रोहित वर्मा पूर्व में हमारे गांव से ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। जो अंदर ही अंदर मुझसे जलन रखते थे। उनके द्वारा फर्जी रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई। जिससे अभी तक प्रधानमंत्री आवास पाने से वंचित हूं।
सके
और समित अवस्थी का यह भी कहना है की कुछ रिपोर्ट मुझे मिली है जिसमें अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास पात्र की रिपोर्ट लगाई गई है। जो साक्ष्य के रूप में मेरे पास उपस्थित है। मैंने एक प्रार्थना पत्र उप जिला अधिकारी को दिया था। जिसमें जांच के लिए टीम गठित की गई थी टीम के द्वारा पात्र घोषित किया गया।
अब प्रार्थी रिपोर्ट पाकर के उसके खुशी का ठिकाना न रहा और एक नई किरण जाग गई अब समित अवस्थी रिपोर्टों की सहारा लेकर के प्रधानमंत्री आवास पाने के संबंध में दर दर- भटकने को मजबूर समित अवस्थी के द्वारा यह बताया गया कि कल हम सूरतगंज ब्लॉक पहुंचकर खंड विकास अधिकारी प्रीति वर्मा के समक्ष मैंने अपनी आपबीती सुनाई। 
लेकिन आपबीती सुनने के बाद उनके द्वारा कोई भी अश्वासन देना तो दूर रहा। 
साफ इनकार हो गई कि इसमें मैं कुछ नहीं कर सकती हूं। यह हाल है सूरतगंज ब्लॉक खंड विकास अधिकारी प्रीति वर्मा का। अब देखना यह है कि समित अवस्थी जो प्रधानमंत्री आवास के पात्र हैं इनको आवास उपलब्ध होता है कि इसी तरह दर-दर भटकते रहेंगे यह तो राम भरोसे।




