Advertisement
बरेली
Trending

#Bareilly-छात्र से मोबाइल लूट के सातिर बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)

पुलिस द्वारा छिनैती की घटना कारित करने वाले 02 शातिर अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से छिनैती के 02 मोबाइल फोन, एक तमंचा 315 बोर, 02 खोखा, 02 जिन्दा कारतूस एवं एक बाईक बरामद ।

बरेली। थाना नवाबगंज पर दिनांक 12.06.2025 को समय 9.00 बजे वादिया कोचिंग पढ़कर घर वापस जा रही थी। वादिया के ग्राम परौथी के पास पहुंचने पर बाइक सवार 02 अज्ञात युवकों द्वारा छपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया गया था। छिनैती की इस घटना के सम्बन्ध में स्थानीय थाना नबाबगंज पर मुकदमा संख्या 362/2025 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

सूचना, पुलिस टीम एवं कार्यवाहीः-

विज्ञापन

उपरोक्त घटना का सफल अनावरण किये जाने के उद्देश्य घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस सेल व जनपदीय एसओजी प्रथम द्वारा सूचनाएं संकलित करते हुए अर्जित सूचनाओं के आधार पर आज दिनांक 24.06.2025 को समय करीब 01.30 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ग्रेम डैम के पास छिनैती करने वाले बदमाशों से पुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त तस्लीम पुत्र अकबर हुसैन निवासी सिकलापुर थाना जहानाबाद जिला पीलीभीत के पैर में गोली लगने पर घायलावस्था में एवं एक अन्य अभियुक्त सूरजपाल पुत्र फतेहचन्द निवासी मोहल्ला गुलशननगर, बरेली को मौके से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों द्वारा नाजायज असलाह से पुलिस पार्टी को जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। जबावी कार्यवाही में आत्मरक्षार्थ घायल अभियुक्त सहित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, इनके कब्जे से छिनैती की घटनाओं से सम्बन्धित 02 मोबाइल फोन, एक तमंचा 315 बोर, 02 खोखा, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं बिना नम्बर की एक बाईक बरामद हुई। घायल अभियुक्त तस्लीम को इलाज हेतु जिला अस्पताल बरेली भेजा गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button