दिल्ली एनसीआर में ऑन डिमांड अवैध शस्त्रों की सप्लाई करने वाले गैंग का भांडाफोड।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
दिल्ली एनसीआर में ऑन डिमांड अवैध शस्त्रों की सप्लाई करने वाले गैंग का भांडाफोड, गैंग के 03 शातिर सदस्य गिरफ्तार, कब्जे से 04 पिस्टल व 06 कारतूस बरामद।
बुलंदशहर। थाना सिकन्द्राबाद जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 23/24.06.2025 की रात्रि को थाना सिकन्द्राबाद पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान ग्राम गेसूपुर नहर चैक पोस्ट के पास से अवैध असलहा व कारतूस की तस्करी करने वाले 03 अभियुक्तो को अवैध असलहा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना सिकन्द्राबाद पर मुकदमा संख्या- 606/25 धारा 3/5/25ए शस्र अधि० पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तो को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
अभियुक्तो द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिल्ली, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड आदि राज्यों-जनपदों व अभियुक्त सलमान उपरोक्त को ऑन डिमांड अवैध असलहा व कारतूस सप्लाई करते थे। सलमान उपरोक्त थाना सिकन्द्राबाद का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त है। थाना सिकन्द्राबाद पुलिस द्वारा शीघ्र ही अभियुक्त सलमान की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।




