Advertisement
बरेली

पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार दो अभियुक्त फरार।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

बरेली। थाना सीबीगंज पुलिस टीम द्वारा पंजीकृत मुकदमा संख्या 185/ 23 धारा 392 भादवि0 का सफल अनावरण करते हुए दिनांक 12.07.2023 को परधोली तिराहे से दो अभियुक्तगण 1. मनोज लाल पुत्र मैकूलाल कश्यप निवासी डेलापीर उदयपुर खास थाना प्रेमनगर जनपद बरेली को एक मोबाइल ओपो F9 PRO व एक मोबाइल वीवो कम्पनी 1714 रंग काला व सफेद तथा रुपया 600 नगद।
2. रोहित पुत्र श्रीपाल निवासी डेलापुर उदयपुर खास थाना प्रेमनगर जनपद बरेली को दो मोबाइल एक वीवो हल्का आसमानी रंग व एक मोबाइल ओपो रंग पीला तथा एक मोबाइल सैमसंग रंग गहरा आसमानी के साथ गिरफ्तार किया गया।

इनका साथी अभियुक्त शिवम सागर पुत्र रनवीर सागर निवासी डेलापीर उदयपुर खास थाना प्रेमनगर जनपद बरेली मौके से फरार हो गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम तीनों लोग बरेली बाईपास हाइवे पर दिनांक 11/12.07.23 समय करीब 09.00 बजे घर से लूट करने के लिये स्कूटर से निकले थे जब हम तीनों लोग बरेली बाइपास हाइवे पर इनवर्टीस के पीछे पहुंचे थे तभी वहां पर एक *छोटा हाथी का चालक अपनी गाडी को सही कर रहा था जिससे हम लोगो ने मोबाइल वीवो छीना था, उसके बाद हरुनगला हनुमान मन्दिर समय करीब 12.00 बजे रात मन्दिर के पास खडे व्यक्ति का मोबाइल छीना था। इसके बाद देवरनियां नदी के पास अटाकाय स्थान को जाने वाले रास्ते पर समय करीब 01.00 बजे एक व्यक्ति जो मोटरसाइकिल पर था हम तीनों लोगों ने मोटर साइकिल से जा रहे व्यक्ति का पीछा करके सेमसंग व रूपया 6,00/- नगद लूट लिये थे। ये मोबाइल व रूपये हम तीनों लोगों ने मिलकर लूटे थे। उक्त लूटे गये मोबाइलों को
फतेहंगज पश्चिमी में बेचने के लिये जा रहे थे।

विज्ञापन

थाना सीबीगंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 185/23 धारा 392 भादवि से सम्बन्धित लूटा गया। मोबाइल व रूपया 6,00/- बरामदगी के आधार पर धारा 411 भादवि0 की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है तथा उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा थाना बारादरी व थाना बिथरी चैनपुर में लूट की घटना कारित की गयी है जिसके संबंध में थाना बारादरी व थाना बिथरी चैनपुर में भी अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्तगण को मा० न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन 2

पुलिस टीम :-

विज्ञापन 3

1. उपनिरीक्षक अशोक कुमार थाना सीबीगंज जनपद बरेली।
2. हेड कांस्टेबल सरजीत कुमार थाना सीबीगंज जनपद बरेली
3. कांस्टेबल नितिन कुमार थाना सीबीगंज जनपद बरेली
4. कांस्टेबल राहुल कुमार थाना सीबीगंज जनपद बरेली

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button