Advertisement
बाराबंकी

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री ए०के० शर्मा ने बुधवार को नगर पंचायत देवा का निरीक्षण कर।

 

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (संपादक)

बाराबंकी। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री ए०के० शर्मा नेबुधवार को नगर पंचायत देवा का निरीक्षण कर मोहल्ले में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मजार रोड पर पौधरोपण भी किया और मजार शरीफ पर जाकर बाहर से जियारत भी की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानदारों से डस्टबिन रखने की अपील भी की।

प्रदेश सरकार के नगर विकास, ऊर्जा मंत्री श्री ए०के० शर्मा बुधवार की दोपहर कस्बा देवा पहुंचे, जहाँ उन्हें पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वह पैदल ही मजार परिसर पहुंचकर वहां का जायजा लिया। इस दौरान मजार शरीफ परिसर में श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की जानकारी भी ली। इस दौरान सफाई व्यवस्था देखकर मंत्री ने वहां पर मौजूद सफाई कर्मचारियों से बात की और उनका उत्साहवर्धन किया ।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

इसके बाद वह मोहल्ला हुज्जाजी पहुंचे जहां उन्होंने मोहल्ला वासियों से सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली और घर का कूड़ा समय से निकालने की अपील भी की, जिससे सफाई कर्मी समय से कूड़ा उठा सकें। मजार रोड पर निरीक्षण के दौरान वहां पर संचालित होटलों के सामने डस्टबिन न होने पर नाराजगी जताई और तुरंत डस्टबिन मंगवा कर रखने के आदेश दिए। इसके बाद मजार रोड पर कौमी एकता गेट के पौधारोपण किया।

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

इसके बाद वह नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे जहां पर मौजूदा सभासदों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के विकास में धन की कमी कभी नहीं होने दी जायेगी। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष हारून वारसी, एमएलसी अंगद सिंह, अपर जिलाधिकारी अरुण सिंह, अधिशासी अधिकारी देवा छोटेलाल तिवारी, इंस्पेक्टर देवा पंकज कुमार सिंह, नायब तहसीलदार कुमकुम मिश्रा, सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button