बाराबंकी
NHM संघ के जिला अध्यक्ष और जिला महामंत्री ने किया नवागत सीएमओ का स्वागत

बाराबंकी राष्ट्रीय स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी संघ बाराबंकी के जिला अध्यक्ष राम प्रताप सिंह और जिला महामंत्री डॉ.रईस खान में नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी बाराबंकी को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। संघ की तरफ से हर काम में सहयोग का आश्वाशन दिया।
अयोध्या मंडल के मंडल अध्यक्ष डॉ ज्ञानेन्द्र भारती और संघ के संगठन मंत्री विनोद शर्मा के साथ-साथ महेंद्र कुमार अभिषेक कुमार ,मनीष कुमार, आलोक समेत अन्य मौजूद रहे।




