हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेन्ट्रल एकेडमी बाराबंकी के बच्चों ने अपनी जमाई धाक

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी।आज सी0बी0एस0ई0 ने इण्टर मीडियट का परीक्षाफल घोषित किया, जिसमें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेन्ट्रल एकेडमी बाराबंकी के बच्चों ने अपनी धाक जमाई। विद्यालय का परीक्षाफल शत् प्रतिशत रहा।विद्यालय के छात्र वैभवेन्द्र सिंह ने अंक अर्जित करके विद्यालय और अपने माता-पिता को गर्व की अनुभूति करायी। विद्यालय की प्रशासिका श्रीमती वीना पाण्डेय के कुशल निर्देशन में वर्चुअल कक्षांएॅ प्रारम्भ की गई थी। जिसका परिणाम परीक्षा फल रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या डा0 अंजली श्रीवास्तव जी ने सभी बच्चों का माल्यार्पण कर तथा उन्हे मिष्ठान खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रथम 10 बच्चों की सूची इस प्रकार है।1.वैभवेन्द्र सिंह- 2. सुएबा अवैस- 3.प्रियांशी मौर्या-4.आयुष गौतम-5.हिमांशु सिंह-6.मिनी मिश्रा-7.अर्चित तिवारी-.8.मुस्कान वर्मा-9.फायजा फातिमा-10.संस्कृति वर्मा-



