Advertisement
बाराबंकी

उद्योग बन्धु की बैठक में व्यापारियों ने पटरी बाजार साप्ताहिक बन्दी के दिन लगने की मांग।

आवासीय फायर स्टेशन के बनाये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये निर्देश।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

शहर के प्रमुख बाजारों में शौचालय की मांग जिलाधिकारी का अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु, व्यापार बन्धु व श्रम बंधु की बैठक सम्पन्न।

बाराबंकी। कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु, व्यापार बन्धु व श्रम बंधु की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र कुर्सी रोड, बाराबंकी में आवासीय फायर स्टेशन के निर्माण एवं विभिन्न अवस्थापना सुविधाओं की प्रगति पर चर्चा के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि किसी विभाग द्वारा कोई समस्या आ रही है तो उस संबंध में तत्काल अवगत कराये। उन्होंने कहा कि उन्हें इस सम्बन्ध में अद्यतन स्थिति से अवगत कराएं ताकि शासन स्तर पर इसका समाधान कराया जा सके।

विज्ञापन

शहर के प्रमुख बाजारों में शौचालय की मांग की गयी जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि पुराने शौचालयों का सर्वे कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण हेतु क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीसीडा को निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि जनपद स्तर पर विभिन्न विभागों से हस्ताक्षरित एम०ओ०यू० का किन्यावयन सुचारू रूप से किया जा रहा है एवं निवेशकों को निवेश सारथी पोर्टल पर ऑनलाइन फीडिंग करने हेतु कार्यालय में स्थापित हेल्पडेस्क एवं दूरभाष के माध्यम से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

घंटाघर के पास लगने वाली पटरी बाजार के सम्बन्ध में व्यापारियों ने कहा कि उसे साप्ताहिक बंदी के दिन लगाये जाने की अनुमति दी जाये। सीडीओ ने इस सम्बन्ध में कहा कि ईओ नवाबगंज व उपजिलाधिकारी सम्बन्धित लोगों से मिलकर सर्वे करे व उचित कार्यवाही करें। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (सीएम-एपीएस) के क्रियान्वयन के अंतर्गत प्रधानाचार्य-राजकीय आई.टी.आई. द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि योजनान्तर्गत वर्ष 2023-24 में प्राप्त 500 के लक्ष्य के सापेक्ष 82 अभ्यर्थियों को लाभान्वित कराया जा चुका है एवं समय-समय पर उद्यमीगणों/प्रतिष्ठानों से संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में शिक्षुओं को योजित कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा उद्यमी संगठनों/ उद्यमियों से अपेक्षा की गयी कि वे अधिकाधिक संख्या में अपने प्रतिष्ठानों का पोर्टल पर पंजीयन कराये तथा अधिकाधिक संख्या में अप्रेन्टिसशिप अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण व रोजगार का अवसर प्रदान करें।

विज्ञापन 4


बैठक में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को समस्त पात्र इकाईयां विशेषकर विनिर्माण से अंतर्गत जनपद में कारखानों के जुड़ी ऐसी क्रियाशील इकाईयां जो किन्हीं कारणोंवश पंजीकृत न हो सकी हों, से समन्वय स्थापित कर पंजीकरण की प्रगति पर चर्चा की गयी साथ ही निर्माण से जुड़े समस्त विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं को नियमित रूप से उनके अधीन कार्यरत निर्माण श्रमिकों का बीओसीडब्लू बोर्ड में जनसेवा के माध्यम से पोर्टल पर पंजीकरण कराये जाने के निर्देश दिए गए। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के अन्तर्गत निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदन पत्रों के निस्तारण, मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के क्रियान्वयन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गयी। बैठक के दौरान ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के परिप्रेक्ष्य में विभिन्न विभागों द्वारा हस्ताक्षरित एमओयू के क्रियान्वयन एवं निवेश सारथी पोर्टल हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, उपायुक्त उद्योग, क्षेत्रीय प्रबन्धक-यूपीसीडा, अग्निशमन अधिकारी सहायक श्रमायुक्त, जिला सूचना अधिकारी, एलडीएम, आईटीआई प्रधानाचार्य, एआर कापरेटिव, उद्यमी गण उपस्थित रहे।

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button