Advertisement
बाराबंकी

अब नारी शक्ति बनेगी जल शक्ति का सहारा समूहों की महिलाओं को जल शक्ति अभियान से जोड़ा गया

संवाददाता मान बहादुर सिंह

त्रिवेदीगंज / बाराबंकी
सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट जलशक्ति अभियान के तहत आज तहसील हैदरगढ़ में एनडीएनआर एल के द्वारा समूह की महिलाओं को पेयजल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया इसके साथ घर-घर संपर्क कर महिलाओं और पुरुषों को पानी की महत्वता समझाएं। समूह बारिश का पानी बेकार बहने से रोककर जमींदोज कराने, खेतों में तालाब बनाने के लिए किसानों को प्रेरित करने, घरों की छतों का बारिश का पानी टैंक में एकत्र करके सदुपयोग करने, बंजर और ऊबड़-खाबड़ जमीन की मेड़बंदी कराने, तालाबों की खोदाई को श्रमदान के लिए गांव वासियों को प्रेरित करने का काम करेंगे। कुएं, तालाब और अन्य जल स्तोत्र को संरक्षित कर पुरखों की विरासत बचाने की प्रेरणा देंगी।
बाराबंकी जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समूह से जुड़ी महिलाएं पेयजल संरक्षण की जागरूकता को काम करेंगी। केंद्र सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट जलशक्ति अभियान को अंजाम तक पहुंचाने के लिए समूह की महिलाओं को क्या ग्रुप किया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं जल पंचायतें आयोजित कर गांवों के बाशिंदों को पुरखों की विरासत याद दिलाकर समाप्त होते जल स्त्रोतों को बचाने का जिम्मेदारी याद दिलाएंगी। महिलाएं समूह के साथ गांव-गांव जल संरक्षण जागरूकता की अलख जगाएगी।
आपको बता दे गरीब महिलाओं को मनरेगा की जानकारी देकर पौधारोपण, तालाब की खुदाई, खेतों की मेढ़बंदी, बारिश का पानी बहने से रोकने को कटाव वाले स्थानों पर मिट्टी का भराव कराने जैसे कार्य कराएंगी। सबमर्सिबल और नलकूपों से पानी की बर्बादी रोकने के लिए लोगों को जागरूक करेंगी। समूह की ऐसी महिलाओं को चिन्हित कर पानी बचाने की मुहिम चलाने की ट्रेनिंग दी गयी, ताकि वे जल चौपाल पर बातों को इतने प्रभावी ढंग से रख सकें और गांववासी जल संरक्षण को मजबूर हों।
एन डी एन आर एल एम की महिला ने बताया कि आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को जल शक्ति अभियान से जोड़ा गया। ये महिलाएं गांव वासियों को तालाबों में कूड़ा-कचरा नहीं डालने और पानी सहेजने के लिए प्रेरित करेंगी। गांव-गांव रैलियां निकालने का काम भी होगा।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button