अधिशाषी अभियन्ता एस0के0 पाण्डेय द्वारा बताया गया कि विद्युत कार्य……..!
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। अधिशाषी अभियन्ता एस0के0 पाण्डेय द्वारा बताया गया कि विद्युत कार्य खण्ड.अयोध्या द्वारा रामसनेही घाट विद्युत उपकेन्द्र के स्विचयार्ड में 05 एम0बी0ए0 का अतिरिक्त परिवर्तन स्थापित किया जा रहा है एवं 04 दशक से अधिक पुरानी बस बार को बदला जाना है। बस बार जिससे पावर ट्रांसफार्मर को आपूर्ति प्राप्त होती है उसे बदलने का कार्य भी किया जाना है। उपरोक्त कार्य हेतु 7.8 घन्टे विद्युत आपूर्ति बन्द करानी होती है। यह कार्य दिनांक 22.07.2023 दिन शनिवार को प्रातः 7.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक किया जाना प्रस्तावित है। अतः उपरोक्त दिनांक 22.07.2023 को प्रातः 7.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक रामसनेही घाट उपकेन्द्र से पोषित क्षेत्रों यथा रामसनेही घाट नगरए भीखरपुर 11 के0वी0 पोषक, चैरी अलादासपुर 11 के0वी0 पोषक, मऊ गोरपुर 11 के0वी0 पोषक से जुड़े ग्रामों की आपूर्ति बन्द रहेगी।




