महिलाओं को रागी व कोदो के 03.03 किलोग्राम के नि:शुल्क मिनीकिट का वितरण कराया गया।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। अन्तर्राट्रीय मिलेट्सर्वा, 2023 के अन्तर्गत मोटे अनाज (श्रीअन्न) के प्रचार-प्रसार एवं श्रीअन्न के आच्छादन क्षेत्र में बढ़ावा देने के उद्देय से उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार योजनान्तर्गत मिलेट्स फसलों के नि:शुल्क मिनीकिट की वितरण किया जाना है,

जिसके अन्तर्गत आज दिनांक 15.07.2023 को तहसील रामनगर, जनपद बाराबंकी में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समामधान दिवस में राट्रीय ग्रामीण आजीविका मिन के अन्तर्गत संचालित समूहों की महिलाओं को रागी एवं कोदो के 03.03 किलोग्राम के नि:शुल्क मिनीकिट का वितरण कराया गया।

जिलाधिकारी महोदय के स्तर से राट्रीय ग्रामीण आजीविका मिन के महिला समूहों के माध्यम से मिलेट्स फसलों के क्षेत्राच्छादन में विस्तार कराकर 5000 हेक्टेयर से अधिक कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके सापेक्ष मिनीकिट के माध्यम से मिलेट्स का नि:शुल्क बीज वितरण कराया जा रहा है।

विकास खण्ड रामनगर की श्रीमती रूबी, कोमल वर्मा, मीना पाण्डेय, सोनिका देवी एवं कमला देवी को रागी जबकि रोली देवी, ममता देवी, राधा देवी, नीरज सिंह, प्रीति एवं शकुंतला देवी को कोदो के नि:शुल्क मिनीकिट का वितरण कराया गया।




