16 वर्षीय किशोरी गुरुवार रात घर से रहस्यमय ढंग से हुई लापता।
रिपोर्ट :- पुष्पेंद्र कुमार वर्मा।
निंदूरा बाराबंकी। कुर्सी थाना के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी गुरुवार रात घर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। परिजनों को पता चलने पर उसकी तलाश शुरू कर दी। बाद में पता चला कि उसको गांव का ही विशेष समुदाय का युवक अपहरण करके ले गया है। उसको काफी तलाश किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन लोगों ने किशोरी की बरामदगी और आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि पुलिस को अभी लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते वहां टकराव की स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में कुर्सी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि लड़की की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। गांव में पूरी तरह से शांति का माहौल है।




