विश्व युवा कौशल दिवस’’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी।नोडल राजकीय औद्योगिक प्रषिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य श्री शिव राम कृष्णा ने बताया कि दिनांक-15.07.2023 को संस्थान परिसर में ‘‘विश्व युवा कौशल दिवस’’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उ0प्र0 विधान परिषद सदस्य माननीय श्री अंगद कुमार सिंह एवं विशेष अतिथि श्री बैजनाथ रावत पूर्व सांसद/विधायक द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात् प्रशिक्षार्थियों द्वारा संस्थान प्रांगण में प्रदर्शित विभिन्न व्यवसायों के मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरान्त मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, तथा जेडएफ कार्मिशयल व्हीकल कन्ट्रोल सिस्टम इण्डिया लि0 बाराबंकी के एच0आर0, प्रधानाचार्य, संस्थान बाराबंकी, नवाबगंज, सिरौलीगौसपुर, बनीकोडर द्वारा संस्थान परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में शिशिक्षु प्रशिक्षण योजना में अपना अभूतपूर्व योगदान प्रदान करने वाले अधिष्ठान जेडएफ कार्मिशयल व्हीकल कन्ट्रोल सिस्टम इण्डिया लि0 बाराबंकी के प्लांट हेड श्री संजीव पाल एवं एचआर मैनेजर श्री चन्द्र मोहन सिंह राणा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महोदय द्वारा विगत सत्र 2022 में जनपद के समस्त रा0औ0प्रशि0 संस्थानों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षार्थियां को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में जनपद में संचालित अप्रेटिंसशिप योजना के अन्तर्गत शिशिक्षु प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये, वहीं इसी क्रम में संस्थान से उत्तीर्ण स्वः रोजगार करने वाली श्रीमती पूजा वर्मा एवं रोजगार प्राप्त करने वालों में शिवम मौर्या को ब्राण्ड अम्बेस्डर के रूप में मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षार्थियां हेतु कहा कि सभी प्रशिक्षार्थी सर्वप्रथम अपने लक्ष्य को निर्धारित करें, तत्पश्चात कठिन परिश्रम कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हुए भविष्य में सदैव अग्रसर रहें। कार्यक्रम में संस्थान के प्रधानाचार्य ने उपस्थित समस्त प्रशिक्षार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम लोग प्रशिक्षार्थियों को विश्व स्तर का प्रशिक्षण प्रदान करते हुए विश्व स्तर के कुशल कर्मकार तैयार करने हेतु प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री अखिलेश वर्मा अनुदेशक एवं प्रशिक्षार्थी आयशा मलिक द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा आयशा मलिक को उपहार भेंट किया गया एवं उक्त कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में संस्थान के सभी कार्यदेशक, अनुदेशक सहित समस्त कर्मचारियों ने अपना अपेक्षित सहयोग प्रदान किया।




