सीडीओ ने नवचयनित अधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
बाराबंकी।अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा नवचयनित क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं व्यायाम प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एनआईसी के माध्यम से वर्चुअली नियुक्ति पत्र दिया गया। जनपद बाराबंकी के पांच नव चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया।
उल्लेखनीय है कि मिशन रोजगार निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग में 508 क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों तथा 26 व्यायाम प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।
एनआईसी बाराबंकी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री मती एकता सिंह तथा जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी श्री अमर बहादुर सिंह द्वारा राहुल देव, अतुल कुमार, सहर फातिमा, आयुषी वर्मा तथा जय कृष्ण मिश्रा को नियुक्ति पत्र दिया गया।
इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी ने नव चयनित अधिकारियों को शुभ कामनाएं दी हैं।



