टर्म लोन/मार्जिन मनी/शैक्षिक ऋण की किस्त जमा करना सुनिश्चित करें।
अन्यथा देय धनराशि की वसूली हेतु नियमानुसार आरसी जारी की जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा( संपादक)
बाराबंकी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/जिला प्रबंधक द्वारा बताया गया कि जनपद बाराबंकी के समस्त बकायेदारों/लाभार्थियों को सूचित किया जाता है कि जिन्होंने टर्म लोन/मार्जिन मनी/शैक्षिक ऋण लिया है एवं उनके द्वारा किस्तों का भुगतान समय से नहीं किया जा रहा है। उन्हें अंतिम रूप से निर्देशित किया जाता है कि अपने टर्म लोन/मार्जिन मनी/शैक्षिक ऋण की किस्त कार्यालय कक्ष संख्या 315-16, विकास भवन, बाराबंकी में सैयद हसन अब्बास रिजवी, वरिष्ठ सहायक से सम्पर्क 9839258547 कर अपनी किस्त जमा करना सुनिश्चित करें, अन्यथा देय धनराशि की वसूली हेतु नियमानुसार आरसी जारी की जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। जो कि निगम के ऋण ब्याज सहित वसूली राजस्व के बकाये के रूप में करेंगे तथा वसूल की जाने वाली धनराशि पर 10 प्रतिशत की दर से वसूली व्यय अतिरिक्त वसूल करेंगे। जिसके लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगे।




