समर्पित भाव से समाज की सेवा करते हुए इस वर्ष अपने गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण कर रहा है।
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा( संपादक)
बाराबंकी।विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी समर्पित भाव से समाज की सेवा करते हुए इस वर्ष अपने गौरवशाली 50 वर्ष पूर्ण कर रहा है। इस अवसर पर स्वामी जी के राष्ट्रीय चेतना जाग्रत करने वाले विचारों को जन-जन तक ले जाने हेतु भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से केन्द्र द्वारा विवेकानन्द संदेश यात्रा, उत्तर प्रदेश का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा स्वामी जी की जयंती, 12 जनवरी से प्रारंभ होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी 2023 तक 21 जिलों का भ्रमण करते हुए लखनऊ में पूर्ण होगी। इस यात्रा में युवाओं हेतु योग व्यायाम, स्वामी जी के विचारों पर आधारित बौद्धिक विमर्श, शोभायात्रा द्वारा प्रचार-प्रसार आदि कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
यात्रा के जिला संयोजक प्रो0 शार्दूल विक्रम सिंह ने बताया कि बाराबंकी में दिनांक 12 जनवरी सायंकाल 4ः00 बजे जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल पी0जी0 कालेज में स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों पर आधारित बौद्धिक विमर्श कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगी, जिसे श्री संजय जी, विभाग प्रचारक अवध प्रान्त तथा श्री अरविन्द मिश्र जी सम्बोधित करेंगे।
इसके उपरान्त दिनांक 13 जनवरी को ओएसिस लॉन, बाराबंकी में प्रातः 09ः00 आयोजित योग एवं व्यायाम कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के पश्चात् इसी स्थान से शोभा यात्रा प्रारम्भ होकर नगर के पटेल तिराहा, पुलिस लाइन तिराहा, पुलिस लाइन चौराहा, छाया चौराहा, नेबलेट तिराहा, गुरूद्वारा रोड, लखपेड़ाबाग चौराहा से नाका चौराहा होते हुए अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी।




