थाना जैदपुर पुलिस ने 05 शातिर चोर को किया गिरफ्तार।
कब्जे से चोरी के 27 बंडल एल्युमीनियम बिजली तार, 01 कार व 03 मोटर साइकिल बरामद।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। थाना जैदपुर पुलिस ने आज दिनांक 15.08.2024 को मैनुअल एन्टेलीजेन्स के आधार पर मुकदमा संख्या- 304 2024 धारा 303(2)/317 भारतीय न्याय संहिता सम्बन्धित अभियुक्तों को 1. आफताब अहमद पुत्र खलील अहमद निवासी ग्राम सिपहिया थाना देवा जनपद बाराबंकी।
2 . संदीप निषाद पुत्र बदलू।
3 . राज यादव उर्फ नन्दलाल पुत्र रामहेत निवासीगण ग्राम बीकापुर थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी।
4 . पिन्टू रावत पुत्र परशुराम निवासी रसूलपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
5 . करन राजपूत पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम भिटौली कला थाना सतरिख जनपद बाराबंकी को गहबडी मोड़, जैतपुर से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के कब्जे से उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित 27 बंडल एल्युमीनियम बिजली तार (वजन करीब 1.5 कुंतल, 02 तार कटर लोहा, 05 मोबाइल फोन, 01 वैगनार UP 32 JN 2477, व 03 मोटर साइकिल
क्रमशः
1 . TVS रायडर नं0 UP 32 PJ 3538
2 . हीरो HF डीलक्स नं0 UP 32 MD 4215
3 . स्प्लेंडर प्लस नं0 UP 41 BJ 2341, व एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड तथा 915/- रूपये नकद बरामद किया गया।
पूछताछ पर अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 13/14.08.2024 की रात्रि जैदपुर से पल्हरी मार्ग पर हो रहे विद्युत लाइन के सुदृढीकरण के तार को कोला इण्डियन आयल पेट्रोल पम्प के पास चुराने की घटना को स्वीकार किया गया है।




