
रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः 08ः00 बजे कारागार के मुख्य द्वार पर सभी अधिकारियो एवं कर्मचारियो की उपस्थिति में अधीक्षक श्री कुन्दन कुमार द्वारा ध्वजारोहण राष्ट्रगान के साथ किया गया। तत्पश्चात कारागार के अन्दर सभा स्थल पर सबसे वृद्ध बन्दी द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा बन्दियो के मध्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बन्दियो द्वारा देश भक्ति गीतों की सराहनीय व मनमोहक प्रस्तुति की गयी। बन्दियों मे काफी उत्साह व खुशी का माहौल देखने को मिला। अधीक्षक द्वारा स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर बन्दियों को सम्बोधित कर शुभकामना दी गयी। अधीक्षक के नेतृत्व मे कारागार के अन्दर व बाहर तिरंगा झंडा रैली निकाली गयी।

स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार उ0प्र0 द्वारा कारागार सेवा मे अप्रतिम योगदान के लिए प्रदत्त प्रशंसा पत्र एवं प्रशंसा चिन्ह (गोल्ड) जेलर श्री जितेन्द्र प्रताप तिवारी को तथा श्री अरविन्द कुमार शुक्ला हेड जेलवार्डर को प्रशंसा पत्र एवं प्रशंसा चिन्ह (हीरक) द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही अधीक्षक द्वारा कारागार पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कारागार मे किये गये सराहनीय व प्रशंसनीय कार्यों हेतु प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर कारागार मे निरूद्ध सभी बन्दियो व कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित किया गया तथा इस मौके पर जेलर श्री जितेन्द्र प्रताप तिवारी, डा0 राशिद जमाल, उपजेलर श्रीमती रंजू शुक्ला, श्री मनीश कुमार सिंह श्री श्यामा चरण एवं श्रीमती कुसुम, फार्मासिस्ट श्री विजय नारायण, श्री कुलदीप सिंह व शिक्षाध्यापक श्री रामजी वर्मा तथा कारागार के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थिति रहे।






