थाना जैदपुर पुलिस ने 06 शातिर ऑटोलिफ्टर को किया गिरफ्तार।
कब्जे से चोरी के एक ई-रिक्शा, रिम टायर, बैटरी व ई-रिक्शे के कटे हुए पार्ट बरामद।

रिपोर्ट:-आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। थाना जैदपुर पुलिस ने आज दिनांक 15.08.2024 को मैनुअल एन्टेलीजेन्स के आधार पर मुकदमा संख्या- 301/2024 धारा 303(2)/317 भारतीय न्याय संहिता व मुकदमा संख्या-302/2024 धारा 303(2)/317/319(2)/318(4) भारतीय न्याय संहिता से सम्बन्धित अभियुक्तों को-
1 . शान मोहम्मद पुत्र मोहम्मद इसराइल निवासी मोहल्ला शेख सादी थाना काकोरी जनपद लखनऊ।
2 . मोहम्मद आसिफ पुत्र नसीर अली निवासी बरगदतल्ला थाना काकोरी जनपद लखनऊ।
3 . तारिक पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी मोहल्ला वली नगर थाना काकोरी जनपद लखनऊ।
4 . मोहम्मद शान पुत्र मोहम्मद निसार निवासी कटरा कस्बा व थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
5 . शोएब पुत्र रईस अहमद निवासी वली नगर काकोरी थाना काकोरी जनपद लखनऊ।
6.मोहम्मद राशिद पुत्र मोहम्मद हामिद निवासी गडरिया टोला थाना माल जनपद जनपद लखनऊ को सफदरगंज रोड से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के कब्जे से उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित 11 कटे हुए ई-रिक्शा के बाडी (स्टील टुकड़े), 01 ई- रिक्शा नंबर UP 41 PT 2503, एक ई-रिक्शा की मोटर, 02 रिम सहित टायर पहिया, 04 ई-रिक्शा की बैट्रियां तथा दो एंड्राइड मोबाइल, 1070/- रूपये बरामद किया गया।
पूछताछ पर अभियुक्तों द्वारा दिनांक 30.7.2024 की रात्रि मोहल्ला मुत्फर्रिक आबादी मंगलताल कस्बा जैदपुर से चुराकर ई-रिक्शे को कटवाकर अवशेष बेचना तथा दिनांक 07.08.2024 की रात्रि अहिरान कस्बा, जैदपुर से चार्जिंग में लगे ई- रिक्शा नं० UP 41 PT 2503 चुराने की घटना को स्वीकार किया गया है।




