बाराबंकी
Trending
आलू की सिंचाई करते समय पम्पिंग सेट में दुपट्टा फसने से 25 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंझावा निवासी राजकुमार शनिवार की सुबह खेत के पास स्थित कुंवे में इंजन से अपनी आलू की सिंचाई कर रहे थे। राजकुमार की तबियत ठीक न होने के चलते उनकी 25 वर्षीय पुत्री पिंकी सिंचाई में उनकी मदद कर रही थी।
दोपहर में सिंचाई करते समय इंजन ने पानी छोड़ दिया तो पिंकी दौड़ कर इंजन बंद करने का प्रयास करने लगी। इसी बीच पिंकी का दुपट्टा इंजन के चक्के में फंस गया। दुपट्टा निकालने के प्रयास में पिंकी असंतुलित होकर गहरे कुंवे में जा गिरी।
पिता की चीख पुकार सुनकर मौक़े पर पहुँचे ग्रामीणों ने जबतक पिंकी को कुंवे से बाहर निकाला पिंकी मौत की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन




