फर्रुखाबाद में मिठाई की कीमत ने चौंकाया! 22 हजार रुपये किलो बिकी काजू गोल्डन कलश, दिवाली पर दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
फर्रुखाबाद। दीपावली के त्योहार पर मिठाइयों की मिठास बाजारों में खूब देखने को मिली। फर्रुखाबाद और कायमगंज समेत जिले के सभी कस्बों में सुबह से लेकर देर रात तक मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। इस बार कायमगंज स्थित राधे स्वीट्स की 22 हजार रुपये प्रति किलो बिकने वाली काजू गोल्डन कलश मिठाई खास चर्चा का विषय बनी रही।
महंगी कीमत के बावजूद इस खास मिठाई को खरीदने के लिए ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। राधे स्वीट्स पर 22 हजार रुपये किलो वाली काजू गोल्डन कलश मिठाई हाथों-हाथ बिकी। वहीं, 700 रुपये किलो वाली मिठाइयों की भी खूब मांग रही। ग्राहकों की भीड़ के चलते दुकान पर लंबी कतारें लगी रहीं।
त्योहारी खरीदारी में ड्राई फ्रूट्स से तैयार मिठाइयों, काजू बर्फी और आकर्षक गिफ्ट पैक्स की भी खूब बिक्री हुई। लोग अपने रिश्तेदारों और परिचितों को मिठाइयां भेंट करने के लिए अलग-अलग वैरायटी की खरीदारी करते नजर आए।
राधे स्वीट्स के मालिक रोशन लाल और मनोज कुमार ने बताया कि इस बार काजू बादाम कतली ग्राहकों की पहली पसंद रही। इसके अलावा देशी घी से तैयार अन्य मिठाइयों की भी जमकर खरीदारी हुई।
दीपावली के मौके पर मिठाई बाजार में उमड़ी भीड़ ने कारोबारियों के चेहरे खिला दिए। खास बात यह रही कि 22 हजार रुपये किलो की काजू गोल्डन कलश मिठाई ने पूरे बाजार में अपनी अलग पहचान बनाई और लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी रही।




