Advertisement
अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

तहसील शोहरतगढ़ अन्तर्गत आबकारी दुकानों का किया निरीक्षण [सिद्धार्थनगर]

तहसील शोहरतगढ़ अन्तर्गत आबकारी दुकानों का किया निरीक्षण

रिपोर्ट – शिवा वर्मा संपादक

जनपद सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी दीपक मीणा व पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ शिव मूर्ति सिंह क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ प्रदीप कुमार यादव व आबकारी निरीक्षक शोहरतगढ़ की संयुक्त टीम ( प्रशासन , पुलिस व आबकारी ) ने शोहरतगढ़ तहसील शोहरतगढ़ अन्तर्गत आबकारी दुकानों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान संयुक्त टीम द्वारा देशी शराब दुकान चिल्हिया , विदेशी मदिरा दुकान चिल्हिया , बीयर दुकान चिल्हिया , देशी शराब दुकान बूढ़ापारा , देशी शराब दुकान बरगदवा नम्बर -2 देशी शराब दुकान साहा करौंदा , बीयर दुकान साहा , विदेशी मदिरा दुकान साहा आदि आबकारी दुकानों का निरीक्षण किया । दुकानों पर अनुरक्षित मदिरा , लाइसेंस , स्टॉक रेट लिस्ट , साफ सफाई आदि के अभिलेखों की जाँच की गयी । जिनमें किसी दुकान पर कोई गंभीर अनियमितता नहीं पायी गयी । संयुक्त टीम द्वारा आबकारी दुकान विक्रेताओं को कोविड -19 गाइडलाइन का अनुपालन करने के निर्देश भी दिए । निरीक्षण के उपरांत संयुक्त टीम द्वारा थाना ढेबरुआ अंतर्गत ग्राम मानपुर में दबिश देकर राम सजीवन पुत्र चिंतामन निवासी मानपुर थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर को 58 शीशी नेपाली देशी शराब जूली के साथ गिरफ्तार किया । जिसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की गयी । निरीक्षण / दबिश के दौरान थानाध्यक्ष चिल्हिया , थानाध्यक्ष ढेबरुआ , उपनिरीक्षक थाना ढेबरुआ शिवदास गौतम मय फोर्स उपस्थित रहे ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button