मादक पदार्थों की अवैध तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
कब्जे से 02 किग्रा अफीम ( अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये ) बरामद ।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
जनपद बरेली थाना सिरौली पुलिस ने मादक पदार्थ की अवैध तस्करी करने वालो दो अभियुक्तों को आज दिनांक 19.09.2022 को किया गिरफ्तार 1. किशनपाल पुत्र मोहनलाल उम्र 50 वर्ष 2. गजराम पुत्र सो उम्र 22 वर्ष निवासीगण ग्राम कुंडरिया फैजुल्लपुर थाना अलीगंज बरेली को 01 01 किलोग्राम कुल 02 किलोग्राम तस्करी हेतु अफीम ले जाते समय ग्राम रम्पुरा गौटिया के पास से गिरफ्तार किया । अभिगणों से तस्करी की अफीम के स्त्रोत की जानकारी हेतु पूछताछ से ज्ञात हुआ कि अभिवगण गैर प्रान्त से मादक पदार्थों की तस्करी करते है । तस्करी में लिप्त अन्य अभिवगणो की भी शीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी।
पुलिस टीम :-
1. प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार थाना सिरौली जनपद बरेली ।
2. निरीक्षक मोदी सिंह थाना सिरौली जनपद बरेली।
3. हेड कांस्टेबल वाजिद हुसैन थाना सिरौली जनपद बरेली ।
4. कांस्टेबल मोहित कुमार थाना सिरौली जनपद बरेली ।
5. कांस्टेबल सुहेल अहमद थाना सिरौली जनपद बरेली ।




