Advertisement
अब तकअभी तकअयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी

तहसील हैदरगढ़ के सभागार में जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।

आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में माह अगस्त में तहसील हैदरगढ़ के सभागार में जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस अवसर पर डीएम ने आये हुए फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई की और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों का आहवान्ह किया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन की उपयोगिता, उपादेयता व सार्थकता को बनाए रखें। इसके लिए प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें जिससे लोगों को राहत महसूस हो। उन्होंने सभी अधिकारियों को सुझाव दिया कि अपने स्तर पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाले प्रार्थना-पत्रों की नियमित रूप से समीक्षा कर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएं। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण इस प्रकार से करायें कि फरियादी भी की गयी कार्यवाही से संतुष्ट हो जाएं और उन्हें दोबारा भाग-दौड़ न करनी पड़े। उन्होंने निर्देश दिया कि लम्बित सभी सन्दर्भांे का तत्काल निस्तारण कराया जाय।
तहसील हैदरगढ़ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 180 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। राजस्व विभाग से सम्बन्धित 82 प्रार्थना पत्र, पुलिस विभाग से सम्बन्धित 33 प्रार्थना पत्र, विकास विभाग से सम्बन्धित 18 प्रार्थना पत्र, खाद्य एवं रसद विभाग से सम्बन्धित 02 प्रकरण, नगर निकाय से सम्बन्धित 04 प्रार्थना पत्र, विद्युत विभाग से सम्बन्धित 08 प्रार्थना पत्र, अन्य विभाग से सम्बन्धित 20 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। मौके पर कुल 13 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी हैदरगढ़, अपर जिला सूचनाधिकारी सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button