33 केवीए का तार टूटने से सैकड़ों गांव की विद्युत व्यवस्था 10 घंटे चरमराई।

रिपोर्ट :- पुष्पेंद्र कुमार वर्मा।
निन्दूरा बाराबंकी। शुक्रवार सुबह लखनऊ जनपद से आई कुर्सी उपकेंद्र का हाई वोल्टेज 33 केवीए का तार टूटने से सैकड़ों गांव की विद्युत व्यवस्था 10 घंटे चरमरा गई जिसके चलते भीषण गर्मी में लोग बिल बिलाते नजर आए इनवर्टर बैटरी हुई डिस्चार्ज हाथ का पंखा लोगों का बना सहारा।
विकास खण्ड निन्दूरा क्षेत्र के कस्बा कुर्सी स्थित विद्युत उपकेंद्र को लखनऊ जनपद के पैगरामऊ से 33 केवीए कुर्सी उपकेंद्र को आई लाइन का शुक्रवार सुबह अमरसण्डा गांव के पीछे 33 केवीए तार टूटने के बाद जोड़ने के बाद हुआ फाल्ट से कुर्सी उपकेंद्र से जुड़े टिकैतगंज,अनवारी गांव बाबागंज,बजगहनी,दीनपनाह,झरसवां,गढ़िया,अंबरपुर,शिवपुरी,महमूदाबाद,बलवंतपुर,शंकरपुर, सराय शाहबाज,ददेरा,अगसण्ड,बैना टिकरहार,पिण्डसावा,निन्दूरा,निगोहा,अटहरा,बहरौली,मित्तई, फिरोजपुर,बसरा,पिपरौली,रीवा सीवा,बुढ़ना,कतुरी कलां, हाजीपुर,टिकरा,अमृतपुर,मुनीमपुर,ओदार,सलेमाबाद,धौराहरा, ओदरिया कुर्सी उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र के करीब 700 गांव की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। शुक्रवार के दिन भीषण गर्मी में इनवर्टर बैटरी हुए डिस्चार्ज हाथ का पंखा लोगों का बना सहारा इस संबंध में जेई विकास शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार सुबह तार टूटने से लाइन में फाल्ट आया उसके बाद तार जोड़ा गया तो पुनः फाल्ट हुआ फाल्ट ढूंढने में काफी देर लग गया। जिसके कारण 4:00 लाइन सुचारु रुप से चालू की गई।




