Advertisement
अब तकअभी तकअयोध्याउत्तर प्रदेशबाराबंकी

जनपद बाराबंकी में सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन 25, 26 व 27 अगस्त को होगा।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु इच्छुक कलाकारों के लिए आवेदन आमंत्रित।

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा।

संस्कृति विभाग उ0प्र0 द्वारा अपनी विविध स्वायत्तशासी संस्थाओं के माध्यम से विभिन्न प्रदर्शनकारी कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य निरंतर किया जाता है, ऐसी प्रदर्शनकारी सांस्कृतिक विधाओं यथा-लोक गायन, लोकनृत्य, लोक वादन, आदिवासी नृत्य, आल्हा गायन, लोकनाट्य, रामलीला, रासलीला, भजन एवं कीर्तन, ललित कला आदि के प्रतिभावान कलाकारों की खोज हेतु शासन के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत सांस्कृतिक प्रतिभा खोज का आयोजन जनपद बाराबंकी में 25 अगस्त, 26 अगस्त व 27 अगस्त, 2022 को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय विकासखंड बंकी के रामसेवक यादव सभागार बाराबंकी में किया जायेगा। यह जानकारी अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी बाराबंकी ने दी। उन्होने बताया कि सांस्कृतिक प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु जनपद के इच्छुक कलाकार दिनांक 24 अगस्त 2022 तक कार्यालय, जिला सूचना अधिकारी बाराबंकी से आवेदन पत्र प्राप्त एवं जमा कर सकते हैं।
अति0 जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि आयोजन हेतु कलाकारों को प्रदर्शन के लिए कोई शुल्क देय नहीं होगा, निर्णायक मण्डल द्वारा कलाकारों के प्रस्तुति के आधार पर ए0/बी0/सी0 श्रेणी में पंजीकृत किया जायेंगा। समस्त कलाकारों को अपने वाद्य यंत्र एवं संगत कर्ताओं के साथ आयोजन में भाग लेना होगा, आयोजन में भाग लेने वाले सभी कलाकारों को संस्कृति विभाग, उ0प्र0 की ई-डायरेक्टरी में पंजीकृत किया जायेगा तथा उनको क्यू-आर कोड बेस्ड पहचान पत्र उपलब्ध कराया जायेंगा एवं समस्त कलाकारों को पंजीकरण के आधार पर ही आगामी कार्यक्रमों एवं सरकारी आयोजनों में प्रस्तुति का अवसर प्रदान किया जायेंगा।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button