आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर रैली का अयोजन किया गया।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा।
बाराबंकी। चाइल्ड लाइन व नई रोशनी की प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर रैली का अयोजन किया गया जिसकी रुपरेखा चाइल्ड लाइन1098 के जिला समन्वयक जियालाल व टीम लीडर अवधेश कुमार के द्वारा तैयार की गई। विकास खंड मसौली के ग्राम पंचायत शाहपुर कडेरा के मिनी सचिवालय व ग्राम पंचायत बुधवारा के मीरापुर उचवा गाँव में तथा वि0 ख0 बनीकोडर की ग्राम पंचायत थोर्थिया,अहमदपुर ,भुडेहरी के बच्चों व महिलाओं, पुरुषों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसको ग्राम प्रधान के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारम्भ किया गया जियालाल के द्वारा बताया गया कि इस रैली में उपस्थित सभी बच्चों के अंदर एक नया जज्बा ,एक नया जोश देश भक्ति को लेकर आए सभी बच्चों में देश प्रेम की भावना हो रैली में चाइल्ड लाइन टीम सदस्य उमा देवी, जीनत बेबी, सीमा, वंदना, अमित कुमार, राम कैलाश,अखिलेश कुमार, फकीरे लाल, ग्राम प्रधान अनिल कुमार, दीपाली सिंह, आशा बहु लाजवंती, अर्चना, आंगनबाड़ी कार्यकत्री राजकुमारी, वार्ड सदस्य कमलेश कुमार तमाम बच्चे व महिलाएं उपस्थित रहे।




