प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक संपन्न।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। डीआरडीए के गांधी सभागार में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की जिला स्तरीय कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रही मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह ने जनपद बाराबंकी हेतु निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष बैंकों को प्रेषित प्रस्ताव का विस्तार से समीक्षा किया । बैंकों में प्रेषित प्रस्तावों में मात्र 21 ही स्वीकृत हुए हैं।29 अस्वीकृत व 40 की लंबित संख्या को देखते हुए नाराजगी जाहिर की। लीड बैंक मैनेजर श्री विवेक कुमार, संबंधित बैंक शाखा के प्रबंधकों को निर्देश दिए कि बिना किसी समुचित और अनिवार्य कारण के अस्वीकृत हुए प्रस्ताव की समीक्षा कर पुनः किसानों व उद्यमियों से आवेदन कराएं जाए। जो 40 प्रस्ताव पेंडिंग हैं उन पर त्वरित कार्यवाही करे, अगर प्रस्ताव में कमी है तो संबंधित डीआरपी के माध्यम से पूर्ण कराएं और उसकी सूचना जिला उद्यान अधिकारी को जरूर दें।

इस योजना की जिले और प्रदेश के विकास में काफी महत्वपूर्ण भूमिका है, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए कि जो डीआरपी कार्य नहीं कर रहे हैं उनके लिए निदेशालय को पत्र प्रेषित कराए। जो कार्य कर रहे है उनकी नियमित समीक्षा की जाए और योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। बैठक में उप कृषि निदेशक श्रवण कुमार,जिला कृषि अधिकारी राजित राम, एलडीएम विवेक कुमार, उपायुक्त स्वत: रोजगार बी के मोहान, जिला उद्यान अधिकारी महेश कुमार श्रीवास्तव, डीडीएम नाबार्ड रविचंद्र यादव, एचडीएफसी बैंक प्रबंधक आशीष केसरवानी, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक गणेश चन्द्र मिश्रा, डीआरपी बृज बिहारी, शिवेंद्र शुक्ला, दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।




