मिर्ज़ाचौकी में ‘रोशन एंटरप्राइजेज’ शू शोरूम का भव्य उद्घाटन, स्थानीय लोगों में उत्साह

मिर्ज़ाचौकी में ‘रोशन एंटरप्राइजेज’ शू शोरूम का भव्य उद्घाटन, स्थानीय लोगों में उत्साह।
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहेबगंज। मिर्ज़ाचौकी भगैय्या रोड स्थित नीमगाछी गांव में आज एक नए फुटवियर शोरूम ‘रोशन एंटरप्राइजेज’ का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया।
यह शोरूम बोरियो के विधायक धनंजय सोरेन के कार्यालय के नीचे स्थापित किया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को अब अपने ही आसपास बेहतर और किफायती फुटवियर की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा मौके पर उपस्थित रहे और इस नई पहल का स्वागत किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि अब उन्हें फुटवियर खरीदने के लिए दूर-दराज के बाजारों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
इस अवसर पर पंकज मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने ‘रोशन एंटरप्राइजेज’ के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती उत्पाद उपलब्ध कराएं।
शोरूम संचालक ने बताया कि यहां विभिन्न प्रकार के आधुनिक और टिकाऊ फुटवियर उपलब्ध रहेंगे, जो हर वर्ग के लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर रखे गए हैं।
उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में एक नए व्यापारिक विकल्प की शुरुआत हुई है, जिससे मिर्ज़ाचौकी एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।




