
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज।जिले के राजमहल थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार की रात सबडहरा फाटक के पास चोरों ने एक बंद घर को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में असुरक्षा का माहौल है।

सूने घर का फायदा उठाकर दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार, सबडहरा फाटक निवासी बेंजामिन कुजूर का परिवार घर से बाहर था। इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने घर में प्रवेश किया। चोरों ने कमरे में रखे दो बड़े बक्सों के ताले तोड़ डाले और उसमें रखे कीमती सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए। घटना का पता बुधवार सुबह तब चला जब आस पास के ग्रामीणों ने घर का दरवाजा खुला देखकर अनुमान लगाया कि घर में चोरी हुआ है और सामान बिखरा हुआ पाया। इतने में ग्रामीणों ने राजमहल थाना को मामला की जानकारी दिया।राजमहल थाना प्रभारी रामधन उरांव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और
थाना प्रभारी का कहना है।पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की तहकीकात के लिए हर संभावित पहलू की जांच की जा रही है। बहुत जल्द चोरों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
वर्तमान में पुलिस ने इलाके में रात की गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ा दी है ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।


