
रिपोर्ट :- उज्जवल कुमार
झारखंड।आज दिनांक 14 दिसंबर 2025 दिन रविवार को प्रखंड सभागार राजमहल में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत विधिक सेवा सह मेघा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जिला एवं सत्र न्यायाधीश 1 श्रीमति नीति कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी राजमहल मो यूसुफ, प्रखंड प्रमुख लक्ष्मी उरांव, नगर पंचायत प्रशासक सह सीडीपीओ मो दानिश हुसैन, जिला परिषद सदस्य मो अब्दुल बारीक , अधिवक्ता पीयूष मिश्रा, ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

शिविर में आए लोगों को संबोधित करते हुए जज नीति कुमार ने बताया कि कानून सबको समान अधिकार प्रदान करता है, जिससे आम लोग एक निडर पूर्वक अपने जीवन यापन कर सके, साथ ही सभी लोगों को अधिकार के साथ साथ अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए, जिससे एक जागरूक समाज का निर्माण हो सके, साथ ही देश विकसित हो पाए।

उन्होंने बताया कि सभी प्रशासनिक अधिकारी का दायित्व होना चाहिए कि वो अपने कार्य कुशलता से जन जन तक सरकार की योजना को धरातल पर उतारे। इस दौरान अधिवक्ता पीयूष मिश्रा ने ऑनलाइन फ्रॉड, भूमि विवाद, लोन से संबंधित कानूनी सलाह लोगो के समक्ष विस्तार पूर्वक रखा। वही प्रभारी सीडीपीओ मो दानिश हुसैन ने बताया कि इस प्रकार के शिविर का आयोजन आम जन के बीच जागरूकता प्रदान करने के लिए किया जाता है।जिला परिषद सदस्य मो बारीक ने एक शिक्षित समाज की परिकल्पना पर प्रकाश डाला। मंच संचालन बीपीओ गगन बापू ने किया। इस दौरान पंचायत राज पदाधिकारी सुर्यनारायण चौधरी,प्रधान सहायक प्रमोद कुमार साह, प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी कैलाश वर्मा, आवास के ACO रवि कांत रवि, मनरेगा लेखा सहायक मो सोहर वर्दी, मो शाहजहां अंसारी, JSLPS के BPM राजेश कुमार, सहित अन्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे ।




