Advertisement
भारतराष्ट्रपति सचिवालय

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आर्मी गार्ड बटालियन की अदला-बदली और औपचारिक परिवर्तन की साक्षी बनीं

रिपोर्ट:-शमीम 

देश की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज (11 फरवरी, 2024) राष्ट्रपति भवन में तैनात आर्मी गार्ड बटालियन की अदला-बदली और औपचारिक परिवर्तन की साक्षी बनी, जिसमें सेरेमोनियल आर्मी गार्ड बटालियन के रूप में सिख रेजिमेंट की 6वीं बटालियन ने अपना कार्यकाल पूरा करने पर, 5वीं गोरखा राइफल्स की पहली बटालियन को कार्यभार सौंप दिया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सैन्य परंपराओं के उच्चतम मानकों का पालन करने और राष्ट्रपति भवन में पूर्ण समर्पण के साथ अपना कर्तव्य निभाने के लिए सिख रेजिमेंट की 6वीं बटालियन के अधिकारियों और सैनिकों की सराहना की। उन्होंने 5वीं गोरखा राइफल्स की पहली बटालियन का स्वागत किया और साथ ही विश्वास जताया कि वे अपने कार्यकाल के दौरान 166 वर्षों के अपने गौरवशाली इतिहास के अनुरूप राष्ट्रपति भवन में एक नए मापदंड की स्थापना करेंगे।

राष्ट्रपति भवन में सेना की विभिन्न इन्फैंट्री इकाइयाँ बारी-बारी से सेरेमोनियल आर्मी गार्ड के रूप में कार्य करती हैं। आर्मी गार्ड बटालियन राष्ट्रपति भवन में औपचारिक गार्ड कर्तव्यों का पालन करने के अतिरिक्त गणमान्य व्यक्तियों को गार्ड ऑफ ऑनर, गणतंत्र दिवस परेड, स्वतंत्रता दिवस परेड, बीटिंग द रिट्रीट समारोह जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में औपचारिक कर्तव्यों को निभाते हैं।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button