राष्ट्रीय मानवाधिकार एकता संघ के प्रदेश प्रभारी शीतला प्रसाद बाजपेई की अध्यक्षता में आकस्मिक बैठक हुई संपन्न

बाराबंकी । राष्ट्रीय मानवाधिकार एकता संघ के प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एकता संघ के प्रदेश प्रभारी शीतला प्रसाद बाजपेई की अध्यक्षता में आकस्मिक बैठक संपन्न हुई इस बैठक में राष्ट्रीय मानव अधिकार एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश रावत व प्रदेश प्रभारी शीतला प्रसाद वाजपेई व जनपद बाराबंकी के जिला अध्यक्ष शमीम व जिला महामंत्री डॉक्टर रामदास वर्मा व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत कुमार व फतेहपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष नीरज कुमार आदि पदाधिकारियों के समक्ष आज यह बैठक हुई इस बैठक में आपसी मतभेदों को भूल कर संघ के विस्तार पर पूर्ण रूप से चर्चा हुई और संघ को विस्तार करके आगे बढ़ाने के लिए सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर योगदान देने के लिए कहा और आज से सभी पदाधिकारी अपने अपने छेत्र में संघ का प्रचार प्रसार करके ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगो को जागरूक करके संघ में जोड़ने का काम करेंगे ll




