थाना टुण्डला पुलिस ने जहखुरानी कर ई रिक्शा चोरी करने वाले 04 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
भाड़े पर ले जाकर ई रिक्शा चालक को कोल्ड ड्रिंक । चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर देते थे घटनाओं को अंजाम!
योजनाबद्ध तरीके से अन्य साथी रास्ते में तय स्थान पर मिलते थे, जो कि ई रिक्शा में बैठकर करते थे घटना कारित!
फिरोजाबाद। थाना टुण्डला पर
दिनांक 19.04.2024 को वादी महावीर सिंह पुत्र रामदास ग्राम रसूलपुर थाना एत्मादपुर जिला आगरा द्वारा सूचना दी गयी कि दिनांक 13/04/2024 को 02 अज्ञात व्यक्ति द्वारा टिर्री (ई रिक्शा) यूपी 80 एचटी 4093 को वादी के पुत्र मनीष कुमार को 500 रुपये के भाडा पर उसायनी मन्दिर की कहकर ले गए। उसायनी जाने पर रास्ते में उसायनी के पास वादी के पुत्र मनीष के टॉयलेट करने जाने पर टिर्री उपरोक्त को चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना टूण्डला पर मुकदमा संख्या 294/ 2024 धारा 379 भादवि पंजीकृत कराया गया।
तथा वादी देवेन्द्र कुमार बघेल पुत्र धर्म सिंह बघेल हाल निवासी नुनहाई जैन मंदिर जाटव बस्ती थाना एत्मादपुर जिला आगरा द्वारा थाना टूण्डला पर सूचना दी गयी कि दिनांक 28.04.24 को 02 अज्ञात व्यक्ति द्वारा 100 फुटा कालिन्दी बिहार आगरा से राजा का ताल के लिए भाडा पर टिर्री उपरोक्त को लेकर आना तथा रास्ते में नशीला पदार्थ खिलाकर टिरीं उपरोक्त को चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना टूण्डला पर मुकदमा संख्या 321/ 2024 धारा 379 भादवि पंजीकृत कराया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित द्वारा नशीला पदार्थ खिलाकर / जहरखुरानी कर घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस व थाना टूण्डला पर पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा जहरखुरानी के साथ चोरी की घटनाएँ कारित करने वाले 04 अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 15.05.2024 को समय 08.00 बजे राजा का ताल से हिरनगांव मोड के पास से मय चोरी की 04 टिर्री (ई रिक्शा) व अन्य माल के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना टूण्डला पर मुकदमा संख्या 324/24 धारा 41/102 सीआरपीसी, 411,414 भादवि, 4/25 आर्म्स एक्ट व 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ विवरण:-
गिरफ्तार शुदा अभियुक्त अमरचन्द्र उर्फ कल्लू बढई पुत्र कोमल सिंह निवासी राईन थाना चौबिया जिला इटावा ने पूछने पर बताया कि साहब हम पाँच लोग मिलकर प्लानिंग के तहत टिर्री चोरी करते हैं। दो व्यक्ति में और सोनू उर्फ छोटू सवारी बनकर टिर्री (ई रिक्शा) को बुक करते थे।
कुछ दूर चलकर तय स्थान पर, इकरार पुत्र सर्पूद्दीन निवासी मोहल्ला जोशियान थाना दक्षिण जिला फिरोजाबाद, सुनील राठौर पुत्र लाल सिंह निवासी नई बस्ती थाना दक्षिण जिला फिरोजाबाद तथा फरार विमलेश यादव पुत्र रामप्रकाश निवासी नगला विष्णु थाना लाईनपार जनपद फिरोजाबाद मिलते थे जिनको मैं अपने पहचान वाले बताकर टिर्री में बैठा लेते थे और मौका पाकर टिर्री चालक को कोल्डड्रिंक या चाय में मिलाकर इसी पत्ते में से एक गोली डालकर पिला देते हैं। जब वो बेहोश हो जाता है तो उसको वहीं छोडकर टिर्री चोरी कर लेते हैं। ये सब टिर्री हम लोगों ने इसी तरह चोरी करके यहाँ पर चुपचाप छिपायी हैं जिनको हम लोग बेचने की फिराक में थे कि आपने पकड लिया।



