Advertisement
बाराबंकी
Trending

माननीय विशेष प्रेक्षकगणों की उपस्थिति में चुनाव सम्बन्धी समीक्षा बैठक सम्पन्न, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)

बाराबंकी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 से सम्बन्धित भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए विशेष प्रेक्षकगणों का आज जनपद में आगमन हो चुका है। आज कलेक्ट्रेट के लोक सभागार में चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा बैठक विशेष प्रेक्षक श्री अजय वी.नायक, विशेष प्रेक्षक श्री राजेश कुटेजा व विशेष पुलिस प्रेक्षक श्री मनमोहन सिंह की उपस्थिति में की गई। बैठक में लोकसभा-53 बाराबंकी के सामान्य प्रेक्षक श्री आर.आर.दामोर, व्यय प्रेक्षक श्री अतुल रामदास गोखे, पुलिस प्रेक्षक गुरूदेव चन्द शर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सत्येन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।


बैठक में विशेष सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि मतदान केन्द्र के अन्दर कोई भी मतदाता मोबाइल फोन लेकर न जाए, इसके लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि समस्त मतदान केन्द्रों पर मोबाइल फोन रखवाने के लिए एक काउंटर बनाया गया है। जहां पर मतदाता अपने फोन जमा करा सकते है।

विज्ञापन

माननीय प्रेक्षक ने कहा कि चुनाव सम्बन्धी समस्त गतिविधियों से समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व प्रत्याशियों को अवगत कराते रहे और सभी चीजों का डॉक्यूमेंटेशन भी कराते रहे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य परिचय पत्रों की सूची एक बैनर के माध्यम से मतदान केन्द्रों पर प्रदर्शित करायी जाए, जिससे मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन 2


विशेष सामान्य प्रेक्षक महोदय द्वारा बैलेट के माध्यम से हो रहे मतदान की जानकारी मांगी गयी, जिसके सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि मतदान कार्मिकों का मतदान पोस्टल बैलेट द्वारा जीजीआईसी बाराबंकी में मतदान कराया जा रहा है

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

और विधानसभा वार टीमें लगाकर 85 प्लस और दिव्यांग मतदाता जिन्होंने होम वोटिंग के लिए आवेदन किया था उनके मतदान कराए गए है। प्रतिदिन मतदान के बाद पोस्टल बैलेट को समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों/प्रत्याशियों की उपस्थिति में ट्रेजरी में डबल लॉक में शील कराया गया है।

विज्ञापन 5

बैठक में बताया गया कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी विधान सभाओं में बीएलओ के द्वारा घरों में मतदाता पर्ची पहुँचाई जा रही है। इसके साथ ही संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर वेबकास्टिंग, माइक्रोआब्र्जर व सीएपीएफ लगाने के सम्बन्ध में चर्चा की गई।


बैठक में माननीय विशेष प्रेक्षक द्वारा निर्देश दिए गए कि बूथों पर जो पोलिंग एजेन्ट होंगे उन्हें निर्धारित स्थान पर बैठने की व्यवस्था कराई जाए साथ ही पुलिस के अधिकारी यह सुनिश्चित करें जब मतदाता मतदान करने के बाद पोलिंग बूथ से वापस निकले तो जगह-जगह पर भीड़ न इकट्ठा हो।

साथ ही यह भी निर्देश दिया कि सभी बीएलओ वोटर पर्ची निकलने वाली एप अपने मोबाइल पर डाउनलोड रखेंगे और मतदान केन्द्रों पर बनायी गई वोटर हेल्प डेस्क में आने वाले मतदाताओं को उनकी भाग संख्या व क्रम संख्या सम्बन्धी जानकारी उपलब्ध कराएंगे।


विशेष पुलिस प्रेक्षक द्वारा बताया गया कि मतदान दिवस के दिन पर्याप्त मात्रा में पुलिस बन्दोबस्त की व्यवस्था को सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही सोशल मीडिया की भी कड़ी निगरानी कराते हुए प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


माननीय विशेष व्यय प्रेक्षक ने कहा कि समस्त निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम व स्टैटिक टीम सक्रियता से कार्यो को करें। सभी टीमे चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच निरंतर करती रहे इसके साथ उन्होंने कहा कि जिन बसों का आवागमन गांव की तरफ रहता है उनकी भी चेकिंग की कार्यवाही की जाए।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button