थाना रामनगर पुलिस द्वारा पाँच हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

कब्जे से विभिन्न स्थानों से चोरी किए गये 3500 / – रुपये एवं अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद ।
स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
जनपद बाराबंकी में घटित चोरी की घटनाओं के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी यमुना प्रसाद द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ अवधेश सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामनगर दिनेश कुमार दूबे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामनगर रामचन्द्र सरोज के नेतृत्व में चोरों / लुटेरों / वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था , जिसके क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अथक प्रयास किया जा रहा था ।
आज दिनांक 29.05.2021 को थाना रामनगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु 0 अ 0 सं 0 56/2020 धारा 460 भा 0 द 0 वि 0 व 433/2020 धारा 457/380/411 भा 0 द 0 वि 0 से सम्बन्धित 01 शातिर चोर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जनपद बाराबंकी के थाना रामनगर व बदोसराय क्षेत्रों में की गयी चोरी से सम्बन्धित 3500 / – रुपये व 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना रामनगर पर मु 0 अ 0 सं0- 195/21 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 5000 / – रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था । *नाम – पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1. नन्हकू पुत्र रामलखन निवासी ओरीलालपुरवा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ।
बरामदगी
1. नकद 2000 / – रूपये सम्बंधित मु 0 अ 0 सं0-433 / 2020 धारा 457/380/411 भा 0 द 0 वि 0 थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ।
2. नकद 1500 / – रूपये सम्बन्धित मु 0 अ 0 सं0-166 / 2020 धारा 457/380/411 भा 0 द 0 वि 0 थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी ।
3. 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अदद कारतूस 315 बोर । वांछित अभियक्त द्वारा जनपद बाराबंकी में कारित की गयी विभिन्न स्थानों पर चोरी की घटनाओं विवरण निम्नवत् है
1 दिनांक- 23.09.2020 को वादी दिनेश कुमार पाण्डेय पुत्र श्री कन्हैया लाल पाण्डेय निवासी लहड़रा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी के घर में घुस कर सोने / चांदी के आभूषण , नकदी , पीपरमेंट का तेल व प्रधानी के कुछ महत्वपूर्ण कागजात चोरी किये गये थे , जिसके सम्बन्ध में थाना रामनगर पर मु 0 अ 0 सं0-433 / 2020 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत किया गया था ।
2 दिनांक- 22.08.2020 की रात्रि को वादी नागेश्वर प्रसाद पुत्र स्व 0 बाबूलाल निवासी सतनापुर मजरे खिझना थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी के घर से सोने व चांदी के जेवरात व नकदी चोरी किये गये थे । जिसके सम्बन्ध में थाना बड्डूपुर पर मु 0 अ 0 सं 0 112/2020 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत किया गया था । दिनांक- 13.09.2020 की रात्रि को वादी बालचन्द्र एडवोकेट पुत्र स्व 0 रघुनाथ प्रसाद निवासी श्यामनगर थाना बदोसराय जनपद बाराबंकी के घर सोने / चांदी के जेवरात व नकदी चोरी की गयी थी । जिसके सम्बन्ध में थाना बदोसराय पर मु 0 अ 0 सं 0 166/2020 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत किया गया था । 4 दिनांक- 19.09.2020 की रात्रि में वादी राजीव कुमार पुत्र भानूप्रकाश निवासी ग्राम व पोस्ट बिन्दौरा थाना मसौली जनपद बाराबंकी के घर से सोने चांदी के जेवरात , नकदी व मोबाइल चोरी किये गये थे जिसके सम्बन्ध में थाना मसौली में मु 0 अ 0 सं 0 230/2020 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत किया गया था । अभियुक्त का एक संगठित गिरोह है । गिरोह में 6-7 सदस्य सक्रिय रहकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है । अभियुक्तगण द्वारा चोरी की घटनाओं को कारित करने से पहले घर की रेकी की जाती है एवं उससे सम्बन्धित सारी जानकारी आस – पास से एकत्रित करने के पश्चात् गिरोह के सभी सदस्य रात्रि के समय चिन्हित घरों में चोरी की घटना कारित करते है और चोरी किये गये सामान को टैम्पो में लादकर भाग जाते है ।
उपरोक्त मुकदमों से सम्बन्धित अभियुक्त के 03 अन्य साथी अभियुक्त
1. सम्भारी पुत्र माता प्रसाद
2. विजय उर्फ खुनखुन पुत्र मिश्रीलाल
3. समर सिंह उर्फ पपली पुत्र मिश्रीलाल निवासीगण मधवा जलालपुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को दिनांक 12.12.2020 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।
आपराधिक इतिहास
1. मु 0 अ 0 सं 0 56/2020 धारा 460 भा 0 द 0 वि 0 थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ।
2. मु 0 अ 0 सं 0 433/2020 धारा 457/380/411 भा 0 द 0 वि 0 थाना रामनगर बाराबंकी । 3. मु 0 अ 0 सं 0 166/2020 धारा 457/380/411 भा 0 द 0 वि 0 थाना बदोसराय बाराबंकी । 4. मु 0 अ 0 सं 0 230/2020 धारा 457/380/411 भा 0 द 0 वि 0 थाना मसौली जनपद बाराबंकी ।
5. मु 0 अ 0 सं 0 112/2020 धारा 457/380/411 भा 0 द 0 वि 0 थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी ।
पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक श्री रामचन्द्र सरोज थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ।
2. उ 0 नि 0 वेद प्रकाश शर्मा , उ 0 नि 0 अंजेश सिंह थाना रामनगर जनपद बाराबंकी
3. का 0 मधु भारती ,
4-का 0 सौरभ यादव थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ।
5. का 0 उदय बहादुर ,
6- का 0 राहुल मौर्या थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ।




