थाना कुर्सी पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार कब्जे से एक तमंचा कारतूस बरामद।

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट
जनपद बाराबंकी थाना कुर्सी प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना कुर्सी पुलिस टीम ने अभियुक्त वीरेन्द्र राजपूत स्व 0 मेवालाल निवासी तमोली टोला कस्बा व थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को ककरहिया मार्ग स्कूल वहद ग्राम बेहड़पुरवा से गिरफ्तार किया गया । तलाशी में अभियुक्त के पास से एक अदद तमंचा मय एक कारतूस बरामद हुआ । उक्त सम्बन्ध में थाना कुर्सी पर 0 अ 0 सं 0 242/2021 धारा 3/25 आर्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:-
वीरेन्द्र राजपूत पुत्र स्व 0 मेवालाल निवासी तमोली टोला कस्बा व थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी ।
बरामदगी:-
1. एक अदद तमंचा 12 बोर
2. एक अदद कारतूस 12 बोर
पुलिस टीम:-
1. प्रभारी निरीक्षक कुर्सी श्री धर्मवीर सिंह जनपद बाराबंकी ।
2. उ 0 नि 0 श्री अनिल कुमार थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी ।
3. हे 0 का 0 विपिन पाठक थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी ।
4. का 0 जावेद अख्तर थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी ।




