ट्रैक्टर चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुये इटावा पुलिस ने 01 शातिर अन्तर्जनपदीय चोर को किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
इटावा। थाना जसवंतनगर दिनांक 31.05.2024 को वादी भूरे सिंह पुत्र हरवंशलाल निवासी ग्राम दयालपुरा थाना जसवंतनगर द्वारा लिखित तहरीरी सूचना दी गयी कि रात्रि समय करीब 12.00 बजे अज्ञात चोरों द्वारा उसका महिन्द्रा ट्रैक्टर चोरी कर लिया गया। तहरीर के आधार पर थाना जसवंतनगर पर मुकदमा संख्या 101/24 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया तथा दिनांक 10.07.2024 को वादी दिनेश पुत्र गंगाप्रसाद निवासी ग्राम नगला अर्जुन थाना जसवंतनगर द्वारा लिखित तहरीरी सूचना दी गयी कि दिनांक 06/07.06.2024 की रात्रि समय करीब 01.30 बजे उसके खेत से अज्ञात चोरों द्वारा उसका ट्रैक्टर चोरी कर लिया गया।
जिसके संबंध में थाना जसवंतनगर पर मुकदमा संख्या 145/24 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया।
उक्त चोरी की घटनाओं के शीघ्र खुलासे हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा थाना जसवंतनगर से पुलिस टीमों का गठन किया गया जिसके क्रम में थाना जसवंतनगर पुलिस टीम निरंतर प्रयासरत थी।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः-
आज दिनांक 10/11.07.2024 की रात्रि को थाना जसवंतनगर पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी। इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि शंकर ढाबे के पास बन्द पड़े भट्टे के पीछे कुछ लोग 02 ट्रैक्टर लिए खड़े हैं जोकि संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं, सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना जसवंतनगर पुलिस टीम द्वारा ट्रैक्टर पर बैठे 01 व्यक्ति को थाना क्षेत्रान्तर्गत शंकर ढाबे के पास बंद पडे भट्टे के पीछे से समय 01.40 बजे रात्रि मे गिरफ्तार किया गया व 03 व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम निरंतर प्रयासरत है।
पुलिस पूछताछः-
गिरफ्तार किये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए तलाशी ली गयी तो व्यक्ति ने अपना नाम राजेश कुमार उर्फ सुनील पुत्र भूरे सिंह उर्फ सुभाष चन्द्र निवासी ग्राम गुदाऊ टार हूँमर सिंह थाना लाइनपार जनपद फिरोजाबाद उम्र करीब 42 वर्ष बताया। पुलिस टीम द्वारा कडाई से पूछताछ की गयी तो बताया कि मैं व मेरे साथी 1. मन्तोष पुत्र राजवीर सिंह, 2. सत्यप्रकाश पुत्र घासीराम 3. अभिषेक पुत्र इन्द्रवीर, 4. लालू उर्फ अजय पुत्र रामगोपाल, 5. जैकी उर्फ भूरा पुत्र नासिर ने मिलकर करीब एक माह पहले यह महिन्द्रा 585 DI ग्राम दयालपुरा जसवन्तनगर तथा महिन्द्रा 575 DI ग्राम नगला अर्जुन थाना जसवन्तनगर के पास खेत से रात्रि के समय चोरी किये थे ।
मैं व मेरे साथी 1. अभिषेक, 2. लालू उर्फ अजय, 3. जैकी उर्फ भूरा इन ट्रैक्टरों को मध्यप्रदेश में बेचने के लिए ले जा रहे थे। हम लोगों ने 01 ट्रैक्टर महिन्द्रा 265 DI ग्राम मीठेपुर मैनपुरी से चोरी किया था जिस ट्रैक्टर को मन्तोष व सत्यप्रकाश बेचने के लिए ले जा रहे थे जिन्हे ट्रैक्टर के साथ थाना करहल पुलिस ने पकड़ लिया था। (उक्त चोरी की घटना के संबंध में थाना करहल जनपद मैनपुरी पर मुकदमा संख्या 203/24 धारा 457/380/411 भादवि पंजीकृत है।)
उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना जसवंतनगर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 101/24 धारा 379 भादवि व मुकदमा संख्या 145/24 धारा 379 भादवि मे धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी।




