बाराबंकी
निन्दूरा व पूरेडलई की प्रगति के अनुश्रवण की बैठक आहूत की गयी।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह की अध्यक्षता में आकांक्षी विकास खण्डों निन्दूरा व पूरेडलई की प्रगति के अनुश्रवण की बैठक आहूत की गयी। बैठक के दौरान सैम मैम बच्चों, चिकित्सा पोषण, एनआरसी, प्रेग्नेंट वुमेन डिलीवरी, टीबी मरीज की पहचान, गोल्डेन कार्ड, मुद्रा लोन, शौचालय सहित अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सम्बन्धित अधिकारी अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित कार्यो को प्रगति के साथ कराना सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।



