
रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज।झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) की जिला कमेटी द्वारा सोमवार को राजमहल अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में मजदूरों को कई बुनियादी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनके समाधान के लिए यह आंदोलन किया गया। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
मुख्य मांगें इस प्रकार हैं-
सभी कामगारों को न्यूनतम वेतन की गारंटी सुनिश्चित की जाए
मजदूरों को नियुक्ति पत्र दिया जाए
12 घंटे की जगह 8 घंटे कार्य अवधि लागू हो आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा शोषण पर रोक लगे मनरेगा के तहत मजदूरों को नियमित रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
क्षेत्र में पेयजल, सड़क, तालाब एवं घाट निर्माण कार्य कराया जाए
अधूरे आवास योजनाओं को पूर्ण किया जाए
बिजली व्यवस्था सुधार एवं जले ट्रांसफार्मर बदले जाएं
धार्मिक स्थलों के पास अवैध गतिविधियों पर रोक लगे
संघ के नेताओं ने कहा कि यह सभी मांगें जनहित और मजदूर हित से जुड़ी हैं। प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई गई है।
अंत में संघ ने चेतावनी दी कि अगर मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
धरना के अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रीतम कुमार पीयूष,केंद्र महामंत्री राजकुमार यादव, केंद्र उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी, रवि घोष,गणेश ठाकुर, मोहम्मद जावेद अख्तर,अंसार खान, इकरामुल अली, सुष्मिता कुमारी,जमुना रा दुर्योधन कुमार सा सज्जाद अंसारी फिरोज अंसारी मोहम्मद जावेद अंसारी अब्दुल कयूम मिथुन राजवंशी मिथुन कुमार यादव जय देवी रेखा देवी निखिल यादव अर्जुन चौधरी मौजूद थे।



