लखीमपुर खीरी पुलिस ने चोरी की 03 मोटरसाइकिल , 01 अवैध तमंचा व 02 कारतूस सहित 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

चोरी की 03 मोटरसाइकिल , 01 अवैध तमंचा व 02 कारतूस सहित 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट – शिवा वर्मा संपादक
पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी , श्री विजय ढुल के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम , अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अवैध क्रिया कलापों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 23.05.2021 की रात्रि चेकिंग दौरान थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा चोरी की 03 अदद मोटरसाइकिल , 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस सहित टीपीआरएस कॉलेज के पास पुवायां रोड पर कस्बा मोहम्मदी से गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना मोहम्मदी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः
1. सुल्तान पुत्र अजीजुल्ला निवासी मो 0 नई बस्ती सरैया कस्बा व थाना मोहम्मदी
2. वारिश पुत्र युनिश निवासी मो 0 सरैया कस्बा व थाना मोहम्मदी
3. गांधी पुत्र रामनरेश निवासी जेबा थाना पुवायां जनपद शाहजहाँपुर
बरामदगी का विवरण :
1.03 अदद चोरी की मोटर साइकिल
2. 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण :
1. प्र 0 नि 0 श्री ब्रजेश कुमार त्रिपाठी , थाना मोहम्मदी
2. उ 0 नि 0 श्री जगपाल सिंह
3. आरक्षी गौरव कुमार
4. आरक्षी विशाल कुश्वाहा
5. आरक्षी राहुल कुमार




