ग्राम पंचायत रमवाापुर में रू. 7.293 लाख से निर्मित हुई स्थायी माडल शाप।
ग्रामवासियों को एक स्थान पर उपलब्ध होंगी समस्त आवश्यक वस्तुएं।

रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
बहराइच। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनान्तर्गत ग्राम पंचायत रमवापुर में शासन की मंशा के अनुरूप रू. 07 लाख 29 हज़ार 367 की लागत से माडल शाप (उचित दर दुकान) का निर्माण कार्य वित्तीय वर्ष 2025-26 में कराया गया है। ग्राम पंचायत रमवाापुर में स्थायी माडल शाप का निर्माण होने से ग्राम पंचायत एवं उसके अन्य मजरों में निवास करने वाले लाभार्थियों को एक स्थान पर समस्त आवश्यक वस्तुएं उचित दर पर प्राप्त होगी।
उल्लेखनीय है कि उचित दर विक्रेताओं के पास आवश्यक वस्तुओं के भण्डारण हेतु पर्याप्त स्थान न होने के कारण प्रायः खाद्य पदार्थ खराब होने की सम्भावना बनी रहती थी, जिसके दृष्टिगत ग्राम पंचायत में स्थायी माडल शाप निर्मित हो जाने से भविष्य में खाद्य पदार्थ व अन्य आवश्यक वस्तएं सदैव सुरक्षित रहेगीं। माडल शाप के निर्माण होने से ग्राम पंचायत में विकास कार्य परिलक्षित होगा जो एक स्थायी परिसम्पत्ति के रूप में दीर्घकालीन तक स्थापित रहेगा। वस्तुतः इस परियोजना/परिसम्पत्ति के सृजन से ग्राम वासियों को अनेक प्रकार के लाभ प्राप्त होंगे साथ ही शासन-प्रशासन का कार्य धरातल पर प्रकाशमय होगा।




