
थाना बहादुरगढ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को 25 पव्वे अवैध देशी शराब सहित किया गिरफ्तार ।
रिपोर्ट – शिवा वर्मा संपादक
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शराब बनाने / तस्करी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शराब तस्कर को 25 पव्वे अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है । उपरोक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बहादुरगढ पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता :
1 – मोहकम पुत्र भूरे सिंह निवासी ग्राम सेहल थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड ।
बरामदगी का विवरण :
1-25 पव्वे देशी शराब मिस इण्डिया मार्का ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :
1.उ 0 नि 0 अमित कुमार सिंह थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड़
2.आरक्षी गौरव तौमर थाना बहादुरगढ़ ।




