चोरी की योजना बना रहे 02 अभियुक्तों को इटावा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार,

रिपोर्ट :-नीरज शर्मा
इटावा।इटावा में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं चोरी/छिनैती टप्पेबाजी करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में दिनांक 26/27.09.205 की रात्रि को थाना जसवंतनगर पुलिस टीम द्वारा कचौरा तिराहा पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि 02 व्यक्ति कचौरा नहर पुल के पास बैठे हैं जो चोरी की योजना बना रहें है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये धाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों को नहर पुल से ग्राम नगरिया वाले रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस पूछताछः-
पकड़े गये व्यक्तियों से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करते हुये तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 06 मोबाइल, 01 छेनी, 01 लोहे की राड, 01 हथौडी, 01 चाकू, 01 तमंचा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा कडाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया कि हम लोग मिल कर बोरी व लूट करते हैं और हम लोग चोरी की योजना बना रहे थे। मोबाइल फोन के बारे में पूछने पर अभियुक्तों के द्वारा बताया गया कि हम लोग राह चलते व्यक्तियों से सस्ते दामों में खरीद कर मंहगे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते हैं।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना जसवंतनगर पर मु0अ0सं0 326/2025 धारा 312/313 बीएनएस व 3/4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। उक्त बरामद मोटरसाइकिल को एमवीएक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया।




