बांदा
Trending
शराब के नशे में आपसी विवाद के दौरान पिता की हसिया मारकर हत्या करने वाले पुत्र को किया गया गिरफ्तार। मौके से आलाकत्ल हसिया बरामद ।

रिपोर्ट:- शिवा वर्मा (संपादक)
बांदा।विवरण- पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा शराब के नशे में आपसी विवाद के दौरान पिता की हसिया मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब हो कि कल दिनांक 26.09.2025 को थाना गिरवां क्षेत्र के ग्राम काजीपुर में पिता पुत्र के बीच शराब के नशे में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और पुत्र द्वारा पिता को हसिया मारकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया गया जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इस सम्बन्ध में मृतक बब्बू केवट की पत्नी कारी की तहरीर पर थाना गिरवां में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया।

