
रिपोर्ट:-निजामुद्दीन
बाराबंकी। वन दरोगा सतीश मिश्रा पर अवैध कटान करवाने का शिकायतकर्ता ने लगाया आरोप कहा कि सतीश मिश्रा की मिली भगत से हरे-भरे पेड़ों को वन माफिया कटवा रहे हैं और सूखे पेड़ों को काटने के लिए वन दरोगा परमिट की मांग कर रहे हैं। वन दरोगा सतीश मिश्रा पर आरोप है कि वे ठेकेदारों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर हरे-भरे पेड़ों को कटवा रहे हैं। शिकायतकर्ता ने जिला वन अधिकारी से उचित कार्रवाई करने की मांग की है। 25 सितंबर 2025 को रहरा मऊ में मोहम्मद मुशीर, मोहम्मद नासिर और मोहम्मद आसिफ की हरी-भरी बाग में 22 पेड़ कटवा दिए गए। इनमें 4 पेड़ कटहल के और बाकी आम के पेड़ थे। पेड़ों को जेसीबी द्वारा उखाड़ दिया गया और मौके पर अभी भी पड़े हैं।
शिकायतकर्ता ने कार्रवाई की मांग:
शिकायतकर्ता ने जिला वन अधिकारी से मांग की है कि वन दरोगा सतीश मिश्रा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और अवैध कटान को रोका जाए। वन विभाग ने भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने की बात कही है ।




