Advertisement
अब तकअभी तककन्नौज

किसान यात्रा में शामिल होने ठठिया जा रहे सपा नेताओ को पुलिस ने नजर किया बंद

रिपोर्ट मोबीन मंसूरी

कन्नौज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवाहन पर सोमवार को किसान यात्रा में शामिल होने ठठिया जा रहे सपा नेताओ को पुलिस ने नजर बंद किया। उनके घरो पर कड़ा पुलिस का पहरा बिठाया गया। इसके बाद भी सपा नेता किसी न किसी तरह पार्टी कार्यालय पर पहुंचने में कामयाब रहे। सपा नेता ट्रैक्टर ट्राली के जरिये ठठिया तक पहुंचने का प्रयास करने लगे। इस दौरान सपा नेताओ की पुलिस से काफी देर तक नोक झोंक हुई। इसके बाद पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय मे ही नजर बंद कर दिया। सपा कार्यालय में पूर्व ब्लाक प्रमुख नबाब सिंह यादव, जिला अध्यक्ष मुन्ना दरोगा, संजय दुबे, रामवीर कठेरिया, भोले कुरैशी को पुलिस ने नजर बंद कर दिया। इसके उपरांत सपा के कई कार्यकर्ताओ को पुलिस ने हिरासत में लेकर कोतवाली में नजर बंद किया। जिसमें सभासद मुस्ते हसन, पवन अवस्थी, अनिल कुमार सहित दर्जनों सपा नेताओं को पुलिस ने नजर बंद किया।

किसान यात्रा में जाने को अड़े सपाईयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कन्नौज। किसान यात्रा में शामिल होने ठठिया जा रहे सपाईयों को पुलिस ने रोका लेकिन वह नही माने और सड़क पर ही धरना प्रदर्शन करने लगे जिसके बाद पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बसो में भरना शुरु कर दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन को सपा कार्यकर्ताओं को काबू में करने के लिये पसीना बहाना पड़ा। कई सपा कार्यकर्ता बसो से कूदकर पैदल ही कूच करने की कोशिश करने लगे जिन्हें पुलिस बसो से भरकर अपने साथ ले गई और कई घण्टे के बाद किसी गुप्त स्थान पर छोड़ दिया।

सपाईयों को रोकने के लिये तैनात रहा भारी पुलिस बल

विज्ञापन

किसानो के समर्थन में सपा के प्रदर्शन को देखते हुये जिला प्रशासन ने ठठिया जाने वाले सभी मार्गों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की। सपा कार्यकर्ता किसी भी सूरत में ठठिया स्थित विशिष्ट आलू मण्डी तक न पहुंच सके इसके लिए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया। सदर क्षेत्र के पाल चौराहा पर सपा नेताओ व कार्यकर्ताओं को रोकने के लिये पाल चौराहा को छावनी में तब्दील किया गया है।

विज्ञापन 2

ट्रैक्टर ट्राली लेकर पहुंचे सपाई

विज्ञापन 3

सपाईयों को ठठिया पहुंचने नही रोकने के लिये जिला प्रशासन ने भले ही कड़े इन्तेजाम किये हों लेकिन इसके बाबजूद सपाईयों को ठठिया पहुंचने से नही रोक पाई कन्नौज पुलिस। ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर सपा नेता नाजिम खान ग्रामीण क्षेत्र के रास्तो से ठठिया तक जा पहुंचे। जहां सपा नेता को देख पुलिस प्रशासन ने हिरासत में लिया।

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button