थाना देवा पुलिस ने 03 शातिर अभियुक्तो को किया गिरफ्तार।
कब्जे से लूट के 05 अदद मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल सहित 01 अदद तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद।

रिपोर्ट:-सौम्य वर्मा
जनपद बाराबंकी थाना देवा पुलिस टीम ने छोटी नहर के पास ग्राम मामापुर से तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 05 अदद मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल सहित 01 अदद अवैध तमंचा मय 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया । अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना देवा पर मुकदमा संख्या 422/2022 धारा 41/411 भादवि व मुकदमा संख्या 423/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण का एक गिरोह है जो सुनसान रास्तों पर आने जाने वाले लोगों से मोबाइल लूटने की घटनाएं कारित करते है । अभियुक्तगण द्वारा ओप्पो कम्पनी की मोबाइल फोन को करीब पच्चीस दिन पहले ग्राम लोहजर के पास साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति से , ओप्पो एफ -5 मोबाइल फोन को करीब एक महीना पहले देवा फतेहपुर रोड पर सिद्धेश्वर मन्दिर के पास से , हवाई कम्पनी का मोबाइल फोन करीब चार महीने पूर्व विशुनपुर कस्बा से व एमआई कम्पनी का मोबाइल फोन काफी दिन पूर्व त्रिलोकपुर में रानी बाजार के पास एक राहगीर से छीना था ।
गिरफ्तार अभियुक्त नाम व पता :-
1. अंकित यादव पुत्र स्व 0 हीरालाल यादव निवासी हाजीहार थाना देवा जनपद बाराबंकी
2. रामप्रवेश यादव पुत्र स्व 0 रामस्वरुप निवासी मंडौरा थाना देवा जनपद बाराबंकी
3. बबलू उर्फ रामकैलाश यादव पुत्र स्व 0 शिवरतन यादव निवासी कटैयाहार मजरे कोडरी थाना देवा जनपद बाराबंकी।
बरामदगी:-
01- एक अदद ओप्पो मोबाइल फोन ( सम्बन्धित मु 0 अ 0 सं 0 378/2022 धारा 392/411 भादवि )
02- एक अदद ओप्पो एफ -5 मोबाइल फोन ( सम्बन्धित मु 0 अ 0 सं 0 349/2022 धारा 392/411 भादवि )
03- एक अदद इन्फिनिक्स मोबाइल फोन
04- एक अदद हवाई कम्पनी का मोबाइल फोन
05- एक अदद एमआई 10 आई कम्पनी का मोबाइल फोन
06-01 अदद तमंचा नाजायज मय 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर
07- घटना में प्रयुक्त एक अदद पल्सर मोटर अनावरित अभियोग साइकिल नम्बर- UP4I BA8707
1- मु 0 अ 0 सं 0 349/2022 धारा 392/411 भादवि थाना देवा जनपद बाराबंकी ।
2- मु 0 अ 0 सं 0 378/2022 धारा 392/411 भादवि थाना देवा जनपद बाराबंकी ।
पुलिस टीम:-
1. थानाध्यक्ष श्री अजय कुमार सिंह थाना देवा जनपद बाराबंकी ।
2. उ 0 नि 0 श्री शिवानन्द पटेल थाना देवा जनपद बाराबंकी
3. हे 0 का 0 विनय कुमार सिंह थाना देवा जनपद बाराबंकी
4. का 0 मुदस्सिर उस्मानी , का 0 सौरभ कुमार थाना देवा जनपद बाराबंकी
5. का 0 अजीत सिंह , का 0 बृजेश प्रजापति थाना देवा जनपद बाराबंकी
6. का 0 प्रवीण शुक्ला
7. का 0 सुधाकर भदौरिया सर्विलांस सेल जनपद बाराबंकी पुलिस मीडिया सेल बाराबंकी



